रायबरेली-घर मे घुसकर युवक ने महिला पर किया जानलेवा हमला

रायबरेली-घर मे घुसकर युवक ने महिला पर किया जानलेवा हमला

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-शहर कोतवाली क्षेत्र के कैपरगंज मोहल्ले में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक ने घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने महिला का गला दबाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे पीड़िता की बेटी ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। वीडियो में युवक महिला के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच काफी समय से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में युवक ने घर में घुसकर हमला कर दिया।
हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे परिजनों द्वारा आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।