रायबरेली-सैन्य अफसर पर मंत्री की अभद्र टिप्पणी के विरोध में धरने पर बैठे कांग्रेसी,,

रायबरेली-सैन्य अफसर पर मंत्री की अभद्र टिप्पणी के विरोध में धरने पर बैठे कांग्रेसी,,
रायबरेली-सैन्य अफसर पर मंत्री की अभद्र टिप्पणी के विरोध में धरने पर बैठे कांग्रेसी,,

-:विज्ञापन:-


  रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार - रायबरेली -सैन्य अफसर कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश के मंत्री द्वारा अभद्र टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को कांग्रेसियों ने तहसील मुख्यालय पर धरना दिया और मंत्री पर तत्काल कार्रवाई की मांग की ।
          ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश के मंत्री की टिप्पणी को लेकर पूरे देश में उबाल है । इसी मामले को लेकर गुरुवार को तहसील मुख्यालय पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी एकत्र हुए और बीजेपी के मंत्री के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए धरना दिया । कांग्रेस के विधान सभा प्रभारी महेश शर्मा ने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा मंत्री पर प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश के बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा भी सख्त टिप्पणी सामने आई है , इसके बावजूद बीजेपी अपने मंत्री को बचाने में लगी है , जिससे पूरी भाजपा की मानसिकता प्रदर्शित होती है । उन्होंने कहा कि यह केवल एक सेना अधिकारी का ही नहीं अपितु संपूर्ण नारी का अपमान है , राष्ट्र का अपमान है और हमारी अखंडता पर हमला है । उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि मंत्री को उसके पद से बर्खास्त करके उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उसके विरुद्ध राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाया जाए । अंत में कांग्रेसियों ने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी एसडीएम को सौंपा । इस मौके पर प्रमुख रूप से राज नारायण मिश्र , ओम प्रकाश तिवारी , दल बहादुर सिंह , डा ज्योति पासी , आलोक विक्रम यादव , शाज़ू नकवी , अनिरुद्ध दीक्षित , रेखा विश्वकर्मा , तारा जायसवाल , गुड़िया , शाहनाज बानो , शैलेंद्र सिंह , रतिपाल पासी आदि मौजूद थे ।