रायबरेली-जन सेवा केंद्र संचालक से लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

रायबरेली-जन सेवा केंद्र संचालक से लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-




रायबरेली। जनपद में जन सेवा केंद्र संचालक से हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 6 फरवरी 2026 की शाम थाना गदागंज क्षेत्र में हुई थी, जब मतीनगंज निवासी अरुणेंद्र तिवारी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। अशोक नगर नहरिया के पास कार सवार बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। रवि कुमार के निर्देशन में गठित टीम ने 13 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर अमेठी निवासी सचिन कुमार व रामहंस गिरी को गिरफ्तार किया।आरोपियों के पास से लूटा गया कैमरा, नकदी, अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस व घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है।