रायबरेली-रात में काट डाले नीम के 11 हरे पेड़ , पुलिस ने आठ पेड़ बरामद कर एक को दबोचा,,,

रायबरेली-रात में काट डाले नीम के 11 हरे पेड़ , पुलिस ने आठ पेड़  बरामद कर एक को  दबोचा,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली- ठेकेदार ने रात के अंधेरे में नीम के 11 हरे पेड़ों को काट डाला ।मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काटे गए आठ  पेड़ों को ही जब्त करते हुए ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध वन वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है ।
    मामला कोतवाली क्षेत्र के गंगोली गांव का है ।गुरुवार की रात में गांव के पास एक खेत में खड़े नीम के पेड़ों की कटान हो रही थी। मामले की सूचना पाकर पुलिस ने छापा मारा ,तो पेड़ काटने वाले श्रमिक भाग गए। जबकि पुलिस ने ठेकेदार अरुण कुमार निवासी गांव गंगौली को दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि मौके पर दो नीम के पेड़ों को पूरी तरह काटा गया था, जबकि 6 नीम के पेड़ों को आंशिक रूप से काटा गया था ।जबकि ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर कुल 11 नीम के पेड़ काटे गए थे। पुलिस ने ठेकेदार को गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध वन वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है ।
कोतवाल बालेंदु  ने बताया कि कुल 8 नीम के पेड़ों को बिना परमिट के काटे जाने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।