ऊंचाहार: राम पब्लिक स्कूल में भागवत कथा के छठे दिन उमड़ा जनसैलाब, भजनों पर झूमे भक्त,,,,,

ऊंचाहार: राम पब्लिक स्कूल में भागवत कथा के छठे दिन उमड़ा जनसैलाब, भजनों पर झूमे भक्त,,,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी


​ऊंचाहार/रायबरेली:​विश्व कल्याण के पावन उद्देश्य से श्री राम पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठे दिन भक्ति और अध्यात्म की अविरल धारा बही। कथा के विशेष प्रसंगों को सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरा परिसर 'जय श्री कृष्ण' के जयघोष से गुंजायमान रहा।
​कथा व्यास ने भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं और रास पंचाध्यायी का मर्म समझाते हुए कहा कि भागवत कथा मनुष्य के अहंकार को मिटाकर उसे निस्वार्थ प्रेम और भक्ति के मार्ग पर ले जाती है। इस अवसर पर भगवान कृष्ण और रुक्मणी विवाह का भव्य प्रसंग सुनाया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर नृत्य करने लगे।कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अशोक पाण्डेय, विवेक पाण्डेय, सुनील पाण्डेय और राधे श्याम बाबा का विशेष सहयोग रहा। साथ ही शिव राज सिंह, नरेंद्र सिंह एवं अन्य गणमान्य भक्तगणों ने सपरिवार सम्मिलित होकर व्यास पीठ का पूजन किया और आरती में भाग लिया।
​कथा के अंत में आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि विश्व शांति और जन-कल्याण का एक संकल्प है। कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। भारी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालु इस आध्यात्मिक यज्ञ का लाभ उठाने पहुँच रहे हैं।