रायबरेली-पारिवारिक जमीनी विवाद से आहत युवक ने आत्महत्या का किया प्रयास

रायबरेली-पारिवारिक जमीनी विवाद से आहत युवक ने आत्महत्या का किया प्रयास

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटेल नगर कॉलोनी निवासी एक युवक ने शुक्रवार की देर शाम पारिवारिक जमीनी विवाद से आहत होकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त युवक बाबू पुत्र मोहम्मद जहीर उम्र 29 वर्ष निवासी पटेल नगर मजरे बिशुनपुर थाना बछरावां ने शुक्रवार की देर शाम पारिवारिक जमीनी विवाद से आहत होकर अपने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवक उस प्रयास में सफल होने ही जा रहा था कि तभी उसकी पत्नी ने उसे देख लिया और वह उसे बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन उक्त युवक के द्वारा अपनी पत्नी को लात मार कर गिरा दिया गया। तभी मौके पर पारिवारिक जन पहुंच गए और उसे फांसी के फंदे से नीचे उतार कर उन्होंने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।