ऊंचाहार:किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने उठाए क्रांतिकारी कदम - अभिलाष कौशल

ऊंचाहार:किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने उठाए क्रांतिकारी कदम - अभिलाष कौशल

-:विज्ञापन:-




    रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार , रायबरेली । समय के साथ कृषि क्षेत्र को भी आधुनिकता का रूप देते हुए किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने कई क्रांतिकारी कदम उठाए है , जिससे आज का किसान खुशहाल होने के साथ साथ राष्ट्र के विकास के साथ कदमताल कर रहा है । यह विचार शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित कृषि विभाग के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने व्यक्त किए ।
     उन्होंने कहा कि  सरकार ने कृषि क्षेत्र को सब्सिडी-आधारित से डिजिटल और उत्पादकता-केंद्रित मॉडल में बदलने के लिए कई क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। प्रमुख पहलों में पीएम-किसान (प्रत्यक्ष आय सहायता), पीएम फसल बीमा योजना, कृषि अवसंरचना कोष, ई-नाम (डिजिटल बाज़ार), और एआई-आधारित परामर्श मंच शामिल हैं, जो किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने पर केंद्रित हैं। कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री  द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा, राजस्व व आपदा के लाभार्थियों को  क्षतिपूर्ति के भुगतान कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इसमें शिव प्रसाद चौरसिया विषय वस्तु विशेषज्ञ/सहायक विकास अधिकारी कृषि के द्वारा किसानो को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया  तथा जिन किसान भाइयों के किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बने हैं ,उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के कहा । उन्होंने कहा कि ऐसे किसान भी गैर ऋणी कृषकों के रूप में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ ले सकते हैं।  प्रभारी बीज भण्डार ऊॅंचाहार बृजेश कुमार यादव  द्वारा गन्ना किसानों को उर्द मूंग के नि:शुल्क बीजों के वितरण के बारे में कृषि विभाग के पोर्टल पर आवेदन करने की जानकारी दी । आकृति सोनी ने फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर शिव चरन ,शैलेंद्र कुमार, उदय प्रकाश त्रिपाठी के अलावा क्षेत्र के किसान मौजूद रहे ।