रायबरेली-ऊंचाहार के चिकित्सक पुणे में सम्मानित

रायबरेली-ऊंचाहार के चिकित्सक पुणे में सम्मानित

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली - चिकित्सा और समाजसेवा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए ऊंचाहार के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ आर पी मौर्य को पुणे में पुरस्कृत किया गया । उन्हें यह पुरस्कार महाराष्ट्र सरकार के आयुध मंत्री प्रताप राव जाधव ने प्रदान किया ।
    ज्ञात हो कि डॉ मौर्य विगत कई वर्षों से ऊंचाहार क्षेत्र में गरीबों की सेवा कर रहे है और निःशुल्क चिकित्सा शिविर के द्वारा कई असाध्य रोगों से ग्रस्त मरीजों को ठीक कर चुके है। महाराष्ट्र के पुणे में रिसर्च सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस आयोजित किया गया था । जिसमें उन्हें यह सम्मान दिया गया । इसमें रिसर्च सोसाइटी के चेयरमैन सी पी सिंह और वाइस चेयरमैन एम डी सिंह आदि ने डा मौर्य के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा उन्हें एक आदर्श चिकित्सक बताया । इस मौके पर प्रमुख रूप से श्रीकांत , एस पी आर्या, डा धर्मेंद्र , डा रमेश श्रीवास्तव , डा रामजी गुप्ता , डा रुकसाना खातून समेत देश के जाने माने होम्योपैथिक चिकित्सक मौजूद थे।