रायबरेली:गौरीशंकर मंदिर धाम में ऊंचाहार विधायक नें 5100 कन्याओं का किया पूंजन वा विशाल भंडारे का आयोजन,,,

रायबरेली:गौरीशंकर मंदिर धाम में ऊंचाहार विधायक नें 5100 कन्याओं का किया पूंजन वा विशाल भंडारे का आयोजन,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी 

 ऊँचाहार/रायबरेली: रोहनिया ब्लॉक स्थित हमीदपुर बड़ा गाँव के गौरीशंकर मंदिर धाम में रविवार को एक विशाल धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन पूर्व कैबिनेट मंत्री और ऊँचाहार विधायक मनोज कुमार पाण्डेय ने किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 5100 कन्याओं का पूजन रहा। दोपहर से शुरू हुए इस आयोजन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कन्याओं के पैर पखार कर विधि-विधान से उनका पूजन किया गया। इसके बाद उन्हें श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया और उपहार भेंट कर आशीर्वाद लिया गया।
कन्या पूजन के उपरांत एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्तिमय वातावरण में यह भंडारा देर शाम तक जारी रहा।
इस अवसर पर विधायक मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य समाज में समरसता, प्रेम और सेवा भाव को बढ़ावा देना है। उन्होंने इसे आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक एकता का माध्यम बताया।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। आयोजन में सुनील पाण्डेय, ओम प्रकाश साहू, आशीष तिवारी, अनुराग पाण्डेय, प्रतीकराज पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, राज जायसवाल और अभिलाष चंद्र कौशल, शिवपूजन,अरूण, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।