रायबरेली-विशाल खिचड़ी भोज व रजाई वितरण सम्पन्न

रायबरेली-विशाल खिचड़ी भोज व रजाई वितरण सम्पन्न

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अभय सिंह

महराजगंज रायबरेली- क्षेत्र के राजापुर जमोलिया गांव स्थित नाथ बाबा के मंदिर पर ग्राम प्रधान अंजनी गुप्ता द्वारा विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित खिचड़ी भोज कार्यक्रम में ग्राम सभा के जरुरतमंदों को ग्राम प्रधान अंजनी गुप्ता ने रजाइयां भी वितरित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे पूर्व प्रमुख सत्येन्द्र प्रताप सिंह ने ग्राम प्रधान अंजनी गुप्ता द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता का सच्चा सेवक ही नेतृत्व कर्ता होना चाहिए। आयोजित समरसता भोज में प्रधान अंजनी गुप्ता ने एक ही जगह सबको एकत्र करने का सराहनीय कार्य किया है। वही प्रधान अंजनी गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष कम्बल वितरण किया जाता था। कुछ कारणों से पिछले वर्ष कम्बलों का वितरण नही हुआ था जिसके बदले इस बार ग्राम सभा के पांच सौ परिवारों में रजाइयां वितरित की गई है। इसके अलावा ग्राम सभा के सदस्यों व अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया है। इस मौके ग्राम वासियों समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।