रायबरेली-खाना बनाते समय घरेलू गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण लगी आग,गृहस्थी जलकर राख,,

रायबरेली-खाना बनाते समय घरेलू गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण लगी आग,गृहस्थी जलकर राख,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 



ऊंचाहार-रायबरेली-खाना बनाते समय घरेलू गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लग गई,जब तक आग पर काबू  पाया जाता, तब रसोई घर में रखी हजारों कीमत की गृहस्थी जलकर राख हो गई थी, सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा पहुंचकर नुकसान का आकलन किया गया है।
मामला क्षेत्र के गांव जमालपुर माफी मजरे सवैया राजे गाँव का है, गाँव निवासी रूपचन्द्र वर्मा की बेटी केशकली रविवार की दोपहर बाद घर की रसोई में घरेलू गैस सिलेंडर से खाना बना रही थी, उसी दौरान सिलेंडर में लीकेज होने के कारण आग लग गई,और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू लेकिन तब तक रसोईघर में रखी फ्रिज, अनाज समेत हजारों कीमत की गृहस्थी जलकर राख हो गई थी,सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल प्रमोद गुप्ता ने पहुंचकर नुकसान का आकलन किया है।
एसडीएम सिदार्थ चौधरी ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा नुकसान का आकलन किया गया है,पीड़ित की मदद की जायेगी।