ऊंचाहार:दो महीने से टूटा बिजली का खंभा दे रहा हादसे को दावत,जिम्मेदार मौन,,

ऊंचाहार:दो महीने से टूटा बिजली का खंभा दे रहा हादसे को दावत,जिम्मेदार मौन,,

-:विज्ञापन:-



  रिपोर्ट-सागर तिवारी

​ऊंचाहार, रायबरेली: विकास के दावों के बीच तहसील क्षेत्र के धारूपुर (मजरे मिर्जापुर एहारी) में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ इटौरा बुजुर्ग फीडर के अंतर्गत आने वाला एक बिजली का खंभा पिछले दो महीने से टूटा पड़ा है, जो किसी बड़े हादसे को खुला निमंत्रण दे रहा है।
​ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर और टूटे खंभे की वजह से हाईटेंशन लाइन के तार जमीन के करीब झूल रहे हैं, जिससे राहगीरों और मवेशियों पर हर वक्त खतरा मंडराता रहता है। शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं। ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उन्होंने लाइनमैन से इसे ठीक करने को कहा, तो उसने रिश्वत की मांग की।
​रिश्वत न देने पर समस्या को जस का तस छोड़ दिया गया है। ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है। अब सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है या फिर भ्रष्टाचार के इन आरोपों पर कोई ठोस कार्रवाई होगी?