ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटा पिकअप, टला बड़ा हादसा

ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटा पिकअप, टला बड़ा हादसा

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिलेडा गांव के पास स्थित पेट्रोल टंकी के निकट बांदा बहराइच राजमार्ग पर बुधवार की सुबह हैदरगढ़ से बछरावां की ओर आ रहा एक पिकअप ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया, फिलहाल उक्त घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। विदित हो कि उक्त पिकअप हैदरगढ़ से बछरावां की तरफ आ रहा था, जैसे ही वह उक्त राजमार्ग पर तिलेडा गांव के पास स्थित पेट्रोल टंकी के निकट पहुंचा, तभी एक वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में उसका चालक अपने वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वह अनियंत्रित होकर हाईवे मार्ग के बीचो-बीच पलट गया। तत्काल मौके से गुजर रहे राहगीरों के द्वारा उक्त पिकअप में सवार चालक एवं परिचालक को पिकअप से बाहर निकाला गया और मामूली रूप से घायल उन दोनों को पास में ही स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानी जाए तो उनका कहना है की घटना बड़ी दर्दनाक थी, फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और एक बड़ा हादसा टल गया।