रायबरेली-पुलिस बैरियर से टकराया युवक गंभीर हालत में जिला अस्पताल रिफर

रायबरेली-पुलिस बैरियर से टकराया युवक गंभीर हालत में जिला अस्पताल रिफर

-:विज्ञापन:-



रिपोर्टर-मदन दीक्षित 

महराजगंज-रायबरेली से घर लौट रहा बाइक सवार युवक थुलवासा चौकी को पास रोड पर लगे बैरियर से टकराकर गंभीर रूप से घायल। 
  गुरुवार देर शाम डेपारमऊ मजरे मुरैनी निवासी शिव भवन पुत्र खुशी राम 30 वर्ष रायबरेली से अपने घर डेपारमऊ लौट रहा था तभी थुलवासा चौकी के पास पुलिस द्वारा सड़क पर लगवाई गई बैरियर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने डायल एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी महराजगंज पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लोगों के मुताबिक हादसे के समय यदि युवक हेलमेट लगाए होता तो उसके सर में गंभीर चोटें न आती।