रायबरेली-मात्र 2 घंटे में हत्या की घटना का अनावरण कर अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

रायबरेली-मात्र 2 घंटे में हत्या की घटना का अनावरण कर अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


शिवगढ़ रायबरेली। दिनांक 24 अप्रैल 2026 को वादी शिवम सिंह निवासी ग्राम कोडर मजरे दहीगवा के द्वारा थाना शिवगढ़ पर सूचना दी गई कि उनकी दादी की छोटी बहन रामप्यारी सिंह उम्र 70 वर्ष पत्नी स्वर्गीय शुभकरण सिंह की पड़ोस में रहने वाले कपिल सिंह पुत्र श्याम सिंह द्वारा हत्या कर दी गई। सूचना पर तत्काल उच्च अधिकारी गण व थाना शिवगढ़ पुलिस द्वारा मय फॉरेंसिक टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन किया गया तथा मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शिवगढ़ पर मुकदमा अपराध संख्या 107/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम कपिल सिंह अभियोग पंजीकृत किया गया तथा पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक का 25 अप्रैल 2026 को थाना शिवगढ़ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सटीक सूचना पर ग्राम मदा का पुरवा स्थित नहर पुलिया के पास से उक्त अभियुक्त कपिल सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी कोडर थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। थाना स्थानीय पर उक्त मुकदमा अपराध संख्या में धारा 238 बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्त के पास से बरामदगी के दौरान एक अदद डंडा आलाकत्ल (घटना में प्रयुक्त) बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि 24 अप्रैल 2026 को अपने साथी के साथ शराब पीकर शिवम के घर गया था। नशे की हालत में घर के आंगन में टीन सेट के नीचे तखत पर लेटने के दौरान रामप्यारी द्वारा विरोध करने पर विवाद हो गया। इसी दौरान अभियुक्त ने डंडे से प्रहार कर रामप्यारी को घायल कर दिया। बाद में अपने साथी के कहने पर अभियुक्त ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। तथा साक्ष्य छिपाने हेतु शव को कमरे में बोरे से ढक दिया। इसके पश्चात दोनों मौके से फरार हो गए। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह थाना शिवगढ़, उप निरीक्षक आयुष वत्स, आरक्षी बड़े बाबू गौतम, आरक्षी अतुल सिंह, आरक्षी गौरव सिंह, आरक्षी अनुज कुमार की महती भूमिका रही।