Raibareli-उपस्थिति पंजिका पर हाजिर डॉक्टर लखनऊ में मौजूद दुर्घटना में घायलों के इलाज में परेशानी

Raibareli-उपस्थिति पंजिका पर हाजिर डॉक्टर लखनऊ में मौजूद दुर्घटना में घायलों के इलाज में परेशानी

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी


बछरावां रायबरेली- उपमुख्यमंत्री स्वास्थ्य महकमे के मंत्री बृजेश पाठक की लाख हिदायतों के बाद भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां में तैनात डॉक्टरों का रवैया सुधर नहीं रहा है। शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई । थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बड़ी वाहन दुर्घटना हो गई जिसमें 2 दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस विभाग व ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस के सहायता से घायलों को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। परंतु वहां पर ड्यूटी पर तैनात डॉ नवीन शर्मा उपस्थिति पंजिका पर तो हाजिर थे लेकिन अस्पताल में मौजूद नहीं थे । जानकारी से पता चला कि वह तो लखनऊ में है। रात की ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने स्वास्थ्य कर्मियों की सहायता से मोर्चा संभाला और घायलों की मरहम पट्टी की गई। लगभग 18 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपस्थिति पंजिका पर हाजिर डॉक्टर के लखनऊ में होने की जानकारी से लोगों में आक्रोश फैल गया। बताते हैं कि सूचना पर डॉक्टर आनन-फानन में अस्पताल तो पहुंचे लेकिन तब तक मरीज जिला अस्पताल जा चुके थे। क्षेत्रवासियों ने सूबे के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य विभाग के कैबिनेट मिनिस्टर बृजेश पाठक से मांग की है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां की जांच कराई जाए व अस्पताल में तैनात डॉक्टरों द्वारा अपने निजी नर्सिंग होम चलाने की भी जांच हो आखिर कैसे उपस्थिति की पंजिका पर डॉक्टर हाजिर हो जाते हैं और जब कि लोग लखनऊ में अपने या निजी नर्सिंग होम पर मोटी कमाई कर प्राइवेट इलाज करते रहते हैं।