रायबरेली: चोरी के सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, ई-रिक्शा बैटरी चोरी गिरोह का खुलासा

रायबरेली: चोरी के सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, ई-रिक्शा बैटरी चोरी गिरोह का खुलासा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली में शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी ई-रिक्शा की बैटरियां और ऑटो के पहिए चोरी कर उन्हें बेचने का काम करते थे।
गिरफ्तार अभियुक्त मिल एरिया थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की तीन ई-रिक्शा बैटरियां तथा एक ऑटो का पहिया बरामद किया है।
पूछताछ में आरोपियों से चोरी की कई घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
शहर कोतवाली पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया, जबकि बाल अपचारी के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।