रायबरेली-₹25000 का इनामिया गैंगस्टर अधिनियम का वांछित अभियुक्त मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार
रायबरेली। पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत दिनांक 1 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान थाना भदोखर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 14/2026 धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट से संबंधित 25000 रुपए के इनामियां अभियुक्त नाजिम अली पुत्र बब्बन अली निवासी बीकापुर मजरा नारायणपुर थाना डीह जनपद रायबरेली हालपता नूरानी मस्जिद जेल रोड इंदिरा नगर थाना कोतवाली नगर रायबरेली को चोरी की एक अदद मोटर साइकिल एवं एक अदद अवैध तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ थाना क्षेत्र के सई नदी उनके पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से बरामद चोरी की मोटरसाइकिल के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा अपराध संख्या 81/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। बरामदगी के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 81/ 2026 में धारा 317(2) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई तथा कोतवाली नगर पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त के द्वारा बताया गया मेरे पास जो तमंचा बरामद हुआ है, मैं इसी से लोगों को डरा धमका कर चोरी करता हूं। दिनांक 8 फरवरी 2026 को नई तहसील के सामने मिश्रा मेडिकल स्टोर के पास से मैंने मोटरसाइकिल चोरी की थी और गांव में छुपा दिया था। काफी समय बीत जाने पर मैं आज इसे बेचने के लिए लेकर आया था, तभी आप लोगों के द्वारा मुझे पकड़ लिया गया। उक्त गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जनपद के कई थानों पर विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम की महती भूमिका रही।

rexpress 