रायबरेली-दिशा की बैठक में विधायक ने उठाया निर्माणाधीन टंकी से गिरे किशोर की मौत का मुद्दा, कार्यवाही हुई तेज
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावा रायबरेली। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन पानी टंकी से गिरकर एक किशोर की मौत के मामले में बाल श्रम कराने वाले ठेकेदार पवन कुमार की पहचान हो गई है। यह मामला बचत भवन में आयोजित दिशा की बैठक में उठा, इसके बाद जिला अधिकारी ने जांच समिति गठित करने के आदेश दिए और पुलिस ने ठेकेदार की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। यह घटना 29 मार्च को ठाकुरपुर मजरे कैडवा गांव विकासखंड महाराजगंज में जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी टंकी पर हुई थी। विदित हो कि स्थानीय गांव के रामनिवास के 14 वर्षीय पुत्र कुनाल को पानी की टंकी में काम करने के लिए बुलाया गया था। लोहे की पाइप चढ़ाते समय कुनाल पानी टंकी से गिर गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। मृतक की मां मीना देवी की शिकायत पर पुलिस ने पहले अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। तहरीर में दिए गए मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने ठेकेदार पवन कुमार का पता लगाया। पवन कुमार मेरठ जिले के सरधना थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है। उसी ने कुनाल को मजदूरी के लिए बुलाया था। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि पवन की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। सोमवार को आयोजित दिशा की बैठक में बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती ने यह मुद्दा उठाया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही तेज कर दी है।

rexpress 