रायबरेली-कंपोजिट विद्यालय के कारनामों से नाराज ग्रामीणों में आक्रोश, वीडियो वायरल

रायबरेली-कंपोजिट विद्यालय के कारनामों से नाराज ग्रामीणों में आक्रोश, वीडियो वायरल

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। विकासक्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय नीवां में शिक्षकों की गाड़ी का चालक क्लास रूम में बैठा, तो गांव के ही रहने वाले किसी अज्ञात व्यक्ति ने वीडियो बनाकर मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। विदित हो कि कंपोजिट विद्यालय नीवां में बीते तीन माह से लखनऊ से आने वाले शिक्षकों के गाड़ी चालक क्लास रूम में बैठकर मस्ती करते हैं तथा नौनिहालों के साथ भी बदसलूकी करते हैं। जिसको लेकर क्षेत्र के ही रहने वाले परिजनों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि वह अपने बेटियों तथा बेटों को स्कूल पढ़ने के लिए भेजते हैं, परंतु इस विद्यालय में शिक्षिकाएं तथा उनके चालक क्लास रूम में बैठकर अनैतिक कार्य करते हैं तथा यह माहौल देखकर उनके बच्चे अब स्कूल जाने से भी धीरे-धीरे मना कर रहे हैं । जिसका वीडियो भी ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर मंगलवार दोपहर वायरल किए हैं। ग्रामीण राजू, गंगा, गया, मयंक का कहना है कि उनके गांव में मौजूद कंपोजिट विद्यालय में  शिक्षक व उनके चालक एक रूम में बैठकर मस्ती करते रहते हैं तथा अब उनके बच्चे स्कूल जाने से भी मना कर रहे हैं तथा उनके बच्चे भी गलत हरकतें करना शुरू कर चुके हैं। जिससे सामाजिक रूप से विद्यालय लगातार बदनाम हो रहा है। उन ग्रामीणों ने खंड शिक्षा अधिकारी से कई बार शिकायत की, परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी अभी नहीं मिली है, उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं, जांच होने के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।