रायबरेली-युवक द्वारा मासूम की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मचा हड़कंप
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत सारीखेड़ा गांव में एक युवक के द्वारा एक मासूम की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के पश्चात क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उक्त वायरल वीडियो के विषय में जब अत्यधिक पड़ताल की गई तो पता चला कि यह वायरल वीडियो थाना क्षेत्र के सारीखेड़ा गांव का है। जहाँ के रहने वाले मासूम अनमोल उम्र 7 वर्ष जिसका उसी गांव के रहने वाले सूरज उर्फ लल्ला से किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसी पुरानी रंजिश को लेकर युवक के द्वारा उक्त मासूम की पिटाई कर दी गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो गया। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि उक्त युवक मासूम को दौड़ाकर एवं उसका गला दबाकर मारपीट रहा है। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। लेकिन वीडियो वायरल होने के पश्चात क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। और लोग उक्त युवक के अंदर से कानून का भय समाप्त होने की बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

rexpress 