रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों में जताई हत्या की आशंका

रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों में जताई हत्या की आशंका

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भूप खेड़ा मजरे कुर्री गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक की लखनऊ में निजी अस्पताल से गिरकर हुई मौत के बाद उसका शव उसके गांव पहुंचा। विदित हो कि भूप खेड़ा गांव का रहने वाला संदीप कुमार पुत्र संत प्रसाद उम्र 21 वर्ष बीते दो वर्षों से लखनऊ जनपद में एक निजी अस्पताल में काम कर रहा था। सोमवार शाम उसकी छत से गिरकर मौत की सूचना गांव पहुंची है तो उनके पिता संत प्रसाद मौके पर पहुंचे। तो उन्होंने उसे मृत पाया। मंगलवार दोपहर जैसे ही उक्त युवक का शव उसके गाँव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम की लहर दौड़ गई। मृतक युवक के पिता संत प्रसाद का कहना है कि वह जहां पर कार्य करता था, वहां उसके साथ चार युवक भी कार्य करते थे, उन्हें आशंका है कि उनके बेटे संदीप को धक्का मार कर छत से फेंका गया है जिस कारण मौत हुई है। संदीप की मौत से पिता संत प्रसाद बड़े भाई गुड्डू व रामखेलावन का रो रो कर बुरा हाल है। बड़े भाई गुड्डू का कहना है कि उनके भाई के साथ उनके साथियों द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया है। युवक का लखनऊ में ही पोस्टमार्टम कर उन्हें शव मिल गया है, अब वह थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाएंगे। इस बाबत कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। घटना लखनऊ में हुई थी। इसलिए उन्हें घटना की जानकारी नहीं है तहरीर मिलने पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।