रायबरेली-अजीबोगरीब अवस्था में आम के पेड़ से लटकता मिला 26 वर्षीय युवक का शव, मचा कोहराम
सूचना पर पहुंची पुलिस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी, शव पीएम के लिए भेजा
मृतक के पिता ने अपने पुत्र के साथ घटित हुई घटना में हत्या की जताई आशंका, दी तहरीर
रिपोर्ट:-ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र की थुलेडी चौकी के अंतर्गत रसूलपुर गांव में शनिवार की सुबह अजीबोगरीब अवस्था में एक 26 वर्षीय युवक का शव आम के पेड़ से लटकता मिलने की सूचना पर कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की मृतक युवक अर्पित कुमार पुत्र राम बहादुर उम्र 26 वर्ष निवासी रसूलपुर का शव शनिवार सुबह उसके गांव के बाहर स्थित नहरिया के किनारे स्थित आम के पेड़ से अजीबोगरीब अवस्था में लटकता हुआ मिला। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने जब घटना को देखा तो उनकी रूह कांप गई। इसके पश्चात उन्होंने मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों को घटना सूचना दी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों के द्वारा स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस के द्वारा मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है, मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच पड़ताल की जा रही है, तहरीर एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी। वहीं मृतक अर्पित के पिता रामबहादुर ने बताया कि रात में उनका पुत्र अर्पित 9:00 बजे के आसपास गेहूं काटकर घर आया, इस दौरान उसके पास किसी का फोन आया और उसके बाद वह चला गया। रात भर वह घर नहीं लौटा, जिसके कारण हम लोग परेशान थे, उसको कई बार फोन भी किया गया, लेकिन उसके द्वारा फोन नहीं उठाया गया। सुबह खेत काटने गए ग्रामीणों के द्वारा उन्हें जानकारी प्राप्त हुई कि उनके पुत्र का शव फांसी के फंदे पर गांव के बाहर स्थित नहरिया के निकट आम के पेड़ से लटका हुआ है। जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शव की जो स्थिति देखी उससे उन्हें यह प्रतीत हो रहा है कि उनके पुत्र अर्पित के द्वारा आत्महत्या नहीं की गई है, बल्कि उसकी हत्या की गई है, क्योंकि उसके शव की स्थिति फांसी लगाने वाली नहीं लग रही है और उसकी गाड़ी भी उसके शव के पास मौजूद है और उसके चप्पल भी उसके पैरों में मौजूद है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।

rexpress 