रायबरेली शहर के प्राचीन अभयदाता मंदिर में चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

रायबरेली शहर के प्राचीन अभयदाता मंदिर में चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-शहर में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है, जहां “तीसरी आंख” यानी सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। मामला शहर के प्राचीन अभयदाता मंदिर परिसर का है, जहां एक युवक ने मौके का फायदा उठाते हुए माली का मोबाइल फोन और नगदी पार कर दी।
बताया जा रहा है कि माली मंदिर परिसर में अपने काम में व्यस्त था, तभी एक युवक चुपके से वहां पहुंचा और मौका देखकर मोबाइल व नगदी लेकर फरार हो गया। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिससे चोरी की वारदात साफ दिखाई दे रही है।
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।