रायबरेली-निलंबित लेखपाल 15 दिवस में अपना जवाब/स्पष्टीकरण करें प्रस्तुत: एसडीएम

रायबरेली-निलंबित लेखपाल 15 दिवस में अपना जवाब/स्पष्टीकरण करें प्रस्तुत: एसडीएम

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली। उपजिलाधिकारी सलोन चन्द्र प्रकाश गौतम द्वारा आशीष विक्रम सिंह निलंबित लेखपाल तहसील सलोन को सूचित किया गया है कि दिनांक 15 सितम्बर 2022 को निलंबित करते हुए दिनांक 30 सितम्बर 2022 को जारी आरोप पत्र दिनांक 05 दिसम्बर 2023 को आपने प्राप्त किया। दिनांक 18 दिसम्बर 2023 को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर आप द्वारा एक सप्ताह का अवसर मांगा गया। दिनांक 18 दिसम्बर 2023 से दिनांक 25 फरवरी 2026 तक आरोप पत्र का जवाब जांच अधिकारी/नायब तहसीलदार सलोन के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया। ऐसी दशा में 15 दिन का अन्तिम अवसर प्रदान करते हुए पुनः सूचित किया जाता है कि समाचार पत्र में प्रकाशन की तिथि से 15 दिवस के अन्दर अपना स्पष्टीकरण जांच अधिकारी/नायब तहसीलदार सलोन के माध्यम से अथवा उपजिलाधिकारी सलोन कार्यालय में कार्य दिवस पर उपस्थित होकर प्रस्तुत करें। जवाब/स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने की दशा में समझा जायेगा कि आप को उपर्युक्त विषय में कुछ नहीं कहना है। तदोपरान्त आपको लेखपाल पद की सेवा से समाप्ति करने की कार्यवाही कर दी जायेगी।