रायबरेली-पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का दो दिवसीय कार्यक्रम शुक्रवार को हुआ प्रारंभ
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी की कार्यपद्धति को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता लाने के उद्देश्य से भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 बछरावां मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम शुक्रवार को कस्बे में स्थित उत्कर्ष पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रांगण में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धीलाल पासी ने बछरावां मंडल के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष मान सिंह के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों का भाजपा मंडल अध्यक्ष बछरावां मानसिंह रावत एवं उनके नवनियुक्त पदाधिकारियो के द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प कुछ भेंट कर स्वागत किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष बुद्धीलाल पासी ने कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी की सशक्त पहरियो को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचार का परिवार है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन किया। साथ ही साथ उन्होंने कार्यकर्ताओं को जन संवाद और टीमवर्क की बारीकियों से अवगत कराते हुए सोशल मीडिया के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज का युग डिजिटल युग है। कार्यक्रम में विपक्षियों के भ्रामक प्रचार का जवाब देने और सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर भी चर्चा हुई। इसी कड़ी में पार्टी के वरिष्ठ नेता जन्मेजय सिंह और मारुति मिश्रा ने स्थानीय स्तर पर जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के सक्रिय रहने पर विशेष जोर दिया। प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। वहीं परिसर में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी गुंजायमान हुए। कार्यक्रम के इस मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष मयंक रंजन द्विवेदी, मंडल उपाध्यक्ष श्रीश चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष सत्रोहन लोधी, मंडल उपाध्यक्ष विपिन बाजपेई, मंडल उपाध्यक्ष त्रिभुवन यादव, मंडल महामंत्री करन सिंह चौहान, मंडल महामंत्री सचिन सोनी, मंडल मंत्री संजना धानुक, मंडल मंत्री राम लखन लोधी, मंडल मंत्री अशोक रावत, मंडल मंत्री श्रीधर मिश्रा, मंडल मंत्री पुष्पेंद्र सिंह शेरू, मंडल मंत्री प्रेमा देवी, कोषाध्यक्ष बाल कृष्ण पांडे, सोशल मीडिया प्रमुख सुशील कनौजिया, आईटी प्रमुख नितिन जायसवाल सहित अनुज मौर्या, मनोज मिश्रा, हरिओम चतुर्वेदी, आशुतोष रावत, मनीष गुप्ता, अजय शुक्ला एवं भारतीय जनता पार्टी के अन्य पदाधिकारी व सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन क्षेत्र के प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं कवि भगवान कुमार अवस्थी के द्वारा किया गया।

rexpress 