रायबरेली-दबिश के दौरान 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व लगभग 300 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट, 03 अभियोग पंजीकृत

रायबरेली-दबिश के दौरान 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व लगभग 300 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट, 03 अभियोग पंजीकृत

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के  नेतृत्व में, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 01 एवं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 02 की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी। टीम द्वारा तहसील सदर के थाना गुरुबक्शगंज अंतर्गत ग्राम पथरीगढ़ एवं घाटमपुर में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 300 किलोग्राम लहन बरामद कर मौके पर नष्ट करते हुए 03 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।