रायबरेली-तबादले के बाद भी डलमऊ ब्लॉक नहीं छोड़ रहे सफाईकर्मी अमरेंद्र,आदेशों पर उठे सवाल
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-जिले में कुछ दिन पूर्व सफाईकर्मियों के तबादले किए गए थे। तबादलों को लेकर संबंधित कर्मचारियों को नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश भी दिए गए थे। हालांकि, करीब दो सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कुछ मामलों में आदेशों के अनुपालन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि डलमऊ ब्लॉक में कार्यरत सफाईकर्मी अमरेंद्र का तबादला डलमऊ से सलोन ब्लॉक के लिए किया गया था, लेकिन अब तक उन्होंने नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि अमरेंद्र अभी भी डलमऊ ब्लॉक में ही सक्रिय हैं और सफाईकर्मियों के कार्यों में प्रभावशाली भूमिका निभा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, उच्चाधिकारियों के आदेश जारी होने के बावजूद इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब सामान्य कर्मचारियों को तत्काल स्थानांतरण आदेशों का पालन करना पड़ता है, तो इस मामले में देरी क्यों हो रही है।
अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग और उच्चाधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और स्थानांतरण आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाते हैं। वहीं, इस पूरे प्रकरण को लेकर विभागीय अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

rexpress 