ऊंचाहार:ईंट भट्ठे से श्रमिक की किशोरी का अपहरण का आरोप,बहन ने की शिकायत,,

ऊंचाहार:ईंट भट्ठे से श्रमिक की किशोरी का अपहरण का आरोप,बहन ने की शिकायत,,

-:विज्ञापन:-

 

 रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली-ईंट भट्ठे पर काम करने वाले एक गरीब की बेटी के अपहरण की सनसनीखेज घटना सामने आ रही है । अपहृत किशोरी की बहन ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है । जिसमें दो सगे भाइयों को नामजद किया गया है ।
       घटना क्षेत्र के हरबंधनपुर गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे का है । यहां पर रोहनिया ब्लाक के धौरहरा गांव निवासिनी अर्चना अपने माता पिता और छोटी बहन के साथ मजदूरी करती है । उनका आरोप है कि वह मंगलवार को बाजार खरीदारी करने गई थी , तभी उनकी छोटी बहन को हरबंधनपुर गांव के दो भाइयों ने मिलकर कुछ खिला दिया और उसे बाइक पर बैठाकर उठा ले गए । जब वह बाजार से लौट रही थी तब रास्ते में उसने अपनी बहन को ले जाते हुए देखा । उसके बाद ईंट भट्ठे पर पहुंचकर अपने मां बाप को पूरी घटना बताई । इसके बाद पूरा परिवार अपनी बेटी को खोजता रहा , किंतु उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है । बुधवार को पीड़ित परिवार कोतवाली पहुंचा और मामले की लिखित तहरीर दी । कोतवाल अजय कुमार राय का कहना है कि किशोरी आशनाई में भागी है । जिसकी तलाश की जा रही है ।