रायबरेली-होटल मालिक से अपनी मजदूरी का पैसा मांगना कारीगर को पड़ा भारी, हुई जमकर पिटाई
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत स्थित राजस्थानी स्वीट पर शुक्रवार की दोपहर तकरीबन 3:00 बजे के आसपास उक्त होटल में काम वाले एक मजदूर को तब अपनी मजदूरी का पैसा मांगना भारी पड़ गया, जब होटल मालिक के द्वारा उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल कारीगर वासुदेव पुत्र माता प्रसाद निवासी राम्भी थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि वह कस्बे में स्थित राजस्थानी स्वीट्स के चाट काउंटर पर कारीगर का काम करता था। उसके द्वारा उक्त राजस्थानी स्वीट्स पर 19 दिन कार्य के दौरान जब वह अस्वस्थ हो गया तो उसके द्वारा होटल मालिक से अपने घर जाने की बात कही गई और अपनी मजदूरी का पैसा मांगा गया, तो उसके मालिक के द्वारा वासुदेव से पहले जमकर बहस की गई। जब बहस अत्यधिक बढ़ गई तो होटल मालिक के द्वारा उसे उसकी मजदूरी के लगभग 15 दिनों का पैसा दिया गया। लेकिन जब वासुदेव के द्वारा अन्य बचे हुए दिनों का पैसा मांगा गया तो होटल मालिक मारपीट पर आमादा हो गया, और उसने वासुदेव की जमकर पिटाई कर दी। इसके पश्चात वासुदेव के द्वारा घटनास्थल से घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई, सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस के द्वारा वासुदेव को घायल अवस्था में स्थानीय थाने पहुंचाया गया, जहां उसने अपने साथ घटित हुई घटना की शिकायत दर्ज कराई है। वही शिकायत के पश्चात स्थानीय पुलिस के द्वारा वासुदेव का घायल अवस्था में इलाज व मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा में कराया गया है, वही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

rexpress 