बदला मौसम का मिजाज, बारिश से धान की नर्सरी को मिली संजीवनी

बदला मौसम का मिजाज, बारिश से धान की नर्सरी को मिली संजीवनी

-:विज्ञापन:-

 


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


शिवगढ़-रायबरेली- क्षेत्र में मंगलवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बिगड गया। आसमान में घने बादल छाने के बाद करीब 15 मिनट तक हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे। बारिश का पानी धान की नर्सरी के लिए लाभदायक साबित होने की उम्मीद जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण धान की नर्सरी प्रभावित हो रही थी। कई स्थानों पर नर्सरी पीली पड़ने लगी थी, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई थी। मंगलवार सुबह हुई बारिश ने नर्सरी को नई ऊर्जा प्रदान की है। कृषक रामकिशोर मौर्य, श्रवण कुमार, मनोज कुमार और संगीत मिश्रा ने बताया कि बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंची है। इससे धान की नर्सरी को लाभ मिलेगा और सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च में कमी आएगी। किसानों ने इसे खरीफ सीजन की शुरुआत में प्रकृति का अनमोल उपहार बताया है। मौसम में आई ठंडक से आमजन ने भी राहत महसूस की।