रायबरेली-रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, पुलिस जांच में जुटी

रायबरेली-रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, पुलिस जांच में जुटी

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमावां गांव के पास रेलवे ट्रैक पर गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि शव करीब बारह टुकड़ों में रेलवे ट्रैक पर बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कमलाकर पुत्र श्रीकृष्ण उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी सेहगो तमनपुर के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में मामला ट्रेन की चपेट में आने का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल कर रही है। थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।