रायबरेली-अपर मुख्य सचिव ने निर्माणाधीन सभागार एवं पुस्तकालय का किया स्थलीय निरीक्षण*_

रायबरेली-अपर मुख्य सचिव ने निर्माणाधीन सभागार एवं पुस्तकालय का किया स्थलीय निरीक्षण*_

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-अपर मुख्य सचिव, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थकार्य उ0प्र0 शासन अमृत अभिजात ने आज जनपद भ्रमण के दौरान अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की समृति में निर्माणाधीन सभागार एवं पुस्तकालय का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लि0 के प्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराया गया कि निर्माणाधीन कार्य की प्रगति समय सीमा के अन्तर्गत है, शेष धनराशि समय से शासन से प्राप्त होते ही कार्य को समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण कर लिया जायेगा। 
          अपर मुख्य सचिव ने कार्य को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार शेष धनराशि को शासन से शीघ्र अवमुक्त कराया जायेगा। 
          निरीक्षण के समय उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन के एम0डी0 संतोष कुमार सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर विनय कुमार जैन, सहायक प्रोजेक्ट अभियंता संदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल यादव, परियोजना निदेशक, डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा, डीएसटीओ सुधीर गिरि सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।