रायबरेली-नरेंद्रपुर ग्राम प्रधान गजब का खेल,हज़ारो का भुगतान फिर भी पानी नही दे रहे इंडिया मार्का

रायबरेली-नरेंद्रपुर ग्राम प्रधान गजब का खेल,हज़ारो का भुगतान फिर भी पानी नही दे रहे इंडिया मार्का

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

डलमऊ ब्लॉक में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल, प्रधान-सेक्रेटरी पर धन बंदरबांट के आरोप

रायबरेली के डलमऊ ब्लॉक में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली नरेंद्रपुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी की मिलीभगत से सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला उजागर हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार ग्राम प्रधान नरेंद्रपुर और सेक्रेटरी सुषमा वर्मा ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर घोटाला किया है। आरोप है कि दुकानदारों की फर्जी फर्मों के जरिए भुगतान कराया गया, जबकि धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ।
हैंडपंप मरम्मत के नाम पर भी लाखों रुपये का भुगतान दिखाया गया, लेकिन गांव में अधिकांश हैंडपंप खराब पड़े हैं। इससे साफ है कि कागजों में ही काम पूरा दिखाकर सरकारी धन का बंदरबांट किया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि फर्जी बिल-वाउचर बनाकर धन निकासी की गई और विकास कार्यों को सिर्फ फाइलों तक सीमित रखा गया। मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और जांच की मांग तेज हो गई है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और दोषियों पर कब तक शिकंजा कसता है।