रायबरेली-डलमऊ कोतवाली परिसर में युवकों की रीलबाजी, वीडियो वायरल होने से उठे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

रायबरेली-डलमऊ कोतवाली परिसर में युवकों की रीलबाजी, वीडियो वायरल होने से उठे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली- डलमऊ कोतवाली परिसर के अंदर कुछ युवकों द्वारा बनाई गई रील का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो "भोला दबंग 302___307" नाम की आईडी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया है, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। 
वायरल वीडियो में युवक कोतवाली परिसर के भीतर रील बनाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस परिसर जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की गतिविधियां सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और कई लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो कब बनाया गया और इसमें दिखाई देने वाले युवक कौन हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले भी जिले के अन्य थाना परिसरों में रीलबाजी के मामले सामने आ चुके हैं, जिनके वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे
फिलहाल वायरल वीडियो को डलमऊ कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। मामले को लेकर आधिकारिक स्तर पर कोई बयान सामने नहीं आया है। वीडियो की सत्यता और परिस्थितियों की पुष्टि संबंधित अधिकारियों द्वारा की जानी बाकी है।