रायबरेली: डलमऊ ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामपुर गहिरखेत में विकास कार्यों पर उठे सवाल, प्रधान पर धन दुरुपयोग के आरोप

रायबरेली: डलमऊ ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामपुर गहिरखेत में विकास कार्यों पर उठे सवाल, प्रधान पर धन दुरुपयोग के आरोप

-:विज्ञापन:-

​​​​​​रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली के डलमऊ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर गहिरखेत में विकास कार्यों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर विकास के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। आरोप है कि कागजों में विकास कार्य दिखाए जा रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आ रही है।
गांव की स्थिति बद से बदतर बताई जा रही है। सड़कों की हालत जर्जर है, नालियों की सफाई नहीं हो रही और बुनियादी सुविधाओं का अभाव साफ देखा जा सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई योजनाओं के लिए बजट आने के बावजूद काम अधूरे पड़े हैं या फिर शुरू ही नहीं हुए।
स्थानीय लोगों ने खुलकर विरोध जताना शुरू कर दिया है और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई,वहीं, ब्लॉक स्तर पर बैठे जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जनकारी के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही और अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं।
अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और दोषियों पर कब तक कार्रवाई होती है।