रायबरेली-बाबा साहब की जयंती पर प्रेरणा स्थल पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन, वीडियो वायरल
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। क्षेत्र के कन्नावा गांव स्थित नवनिर्मित बाबा साहब के प्रेरणा स्थल पर जयंती समारोह के दौरान पेशेवर बालाओं से नृत्य कराए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि बाबा साहब की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि और सांस्कृतिक आयोजन के नाम पर मंच पर पेशेवर नर्तकियों को बुलाकर नृत्य कराया गया। कार्यक्रम स्थल को श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक माना जाता है, ऐसे में इस प्रकार के आयोजन को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि महान विभूति की जयंती जैसे गरिमामय अवसर पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करना अनुचित है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
वहीं, संबंधित आयोजकों की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

rexpress 