रायबरेली-आरक्षी की सजकता से मेले में गुम हुआ किशोर पहुंचा अपने परिजनों के पास

रायबरेली-आरक्षी की सजकता से मेले में गुम हुआ किशोर पहुंचा अपने परिजनों के पास

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। बीते रविवार की देर रात कस्बे में आयोजित उर्स मेले में गुम हुए 9 वर्षीय किशोर को स्थानीय थाने में तैनात आरक्षी काशिब अहमद की सजकता से उसके परिजनों से मिलवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की रात तकरीबन 11:00 बजे के आसपास उक्त किशोर उर्स मेले के मुख्य द्वार पर आरक्षी काशिब अहमद को रोता हुआ मिला। इसके पश्चात उन्होंने उससे उसके परिजनों का नाम व पता पूछा, लेकिन वह काफी डरा व सहमा हुआ होने के कारण कुछ भी बताने में असमर्थ दिखा, तीन-चार घंटे बीत जाने के पश्चात जब किशोर ने स्वयं को कुछ सुरक्षित महसूस किया तो उसके द्वारा अपने मामा अकिल अहमद का नाम बताया गया, लेकिन पता बताने में भी वह असमर्थ रहा। इसके पश्चात उक्त आरक्षी काशिब अहमद के द्वारा आसपास की ग्राम सभाओं में अकिल अहमद नाम के व्यक्ति की तलाश की गई। तभी एक पड़ोसी गांव के ही रहने वाले अकिल अहमद के द्वारा यह जानकारी दी गई कि उनका भांजा मोहम्मद रयान पुत्र सुहेल अहमद निवासी थुलेड़ी थाना बछरावां उर्स मेले में गुम हो गया है। इसके पश्चात आरक्षी के द्वारा उक्त किशोर के मामा अकिल अहमद को बुलाकर उन्हे उक्त किशोर सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों के द्वारा आरक्षी काशिब अहमद की सजकता एवं तत्परता के लिए उन्हें व बछरावां पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।