रायबरेली-शराबी पति के बैनामा को लेकर पत्नी ने निबंधन कार्यालय पर किया हंगामा
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली- कलेक्ट्रेट परिसर स्थित निबंधन कार्यालय में शुक्रवार की दोपहर बाद हंगामा हो गया। अपने बच्चों और परिवारजन के साथ कार्यालय पहुंची एक महिला ने तीन लोगों पर पति को शराब पिलाकर जबरन भूमि का बैनामा कराने का प्रयास करने का आरोप लगाया।
महिला का कहना है कि उनके पति शराब के आदी हैं और सुबह से ही शराब पीने लगता है, जिसका फायदा उठाकर दूसरे गांव के लोग उनकी जमीन बिकवा रहे हैं।
दो बच्चों के साथ पहुंची निबंधन कार्यालय
भदोखर के पितांबरपुर निवासी सविता सिंह अपने दो बच्चों के साथ निबंधन कार्यालय पहुंची। सविता का कहना है कि उनके पति सुबह से ही शराब पीना शुरू कर देते हैं और इसी लत के कारण अपनी अधिकतर संपत्ति बेच चुके हैं। बस थोड़ी ही भूमि बाकी है।
सविता ने बताया कि वह मायके में थी। तभी उन्हें सूचना मिली कि पास के गांव के दो लोग उनके पति को लेकर निबंधन कार्यालय गए हैं, जहां उनके पति बची हुई भूमि भी बेचने जा रहे हैं।
आरोप लगाया कि उनके पति को लाने वाले दोनों व्यक्ति घर की स्थिति के बारे में अच्छी तरह जानते हैं, इसके बाद भी वे साजिशन जमीन बिकवा रहे हैं। सीओ अरुण कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है, शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

rexpress 