रायबरेली-खून से लतपथ घर के अंदर मिला शव गोली मारकर आत्महत्या की जताई जा रही आशंका

रायबरेली-खून से लतपथ घर के अंदर मिला शव गोली मारकर आत्महत्या की जताई जा रही आशंका

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, आत्महत्या की आशंका रायबरेली जिले के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके किराए के कमरे के अंदर खून से लथपथ हालत में मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।
मृतक की पहचान 30 वर्षीय शैलेंद्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है, जो कस्बे में किराए के कमरे में रह रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस अभी इसे आत्महत्या मानकर चल रही है, लेकिन मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। कमरे से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि घटना के पीछे की असल वजह सामने आ सके। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। वहीं परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनसे भी पूछताछ की जा रही है।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।