रायबरेली-शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग, 30 बीघा फसल जलकर खाक

रायबरेली-शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग, 30 बीघा फसल जलकर खाक

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत रसूलपुर व जलालपुर गांव में मंगलवार को विद्युत शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 30 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना से किसानों के अरमान भी आग की भेंट चढ़ गए। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और किसानों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका। इस दौरान नगर पंचायत का टैंकर भी मौके पर पहुंचा और आग बुझाने में सहयोग किया। घटना की सूचना पर दमकल विभाग को भी सूचित किया गया, लेकिन दमकल की गाड़ी खेत तक नहीं पहुंच सकी। खेतों तक जाने का समुचित रास्ता न होने के कारण दमकल वाहन करीब 200 मीटर दूर ही खड़ा रह गया। इससे किसानों में भारी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि दमकल समय पर मौके तक पहुंच जाती, तो नुकसान कम हो सकता था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे राजस्व कर्मचारियों ने स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। फिलहाल, प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इस बाबत उप जिलाधिकारी गौतम सिंह ने बताया कि हल्का लोकपाल को भेज कर मौका मुआयना कराया जा रहा है।