रायबरेली-डीएम ने एसटीपी एवं एफएसटीपी का किया निरीक्षण

रायबरेली-डीएम ने एसटीपी एवं एफएसटीपी का किया निरीक्षण

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने नगर क्षेत्र में पीएसी के निकट स्थापित एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) एवं एफएसटीपी (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई व्यवस्था तथा सीवेज एवं फीकल स्लज के निस्तारण संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एसटीपी एवं एफएसटीपी का संचालन निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शोधन प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा प्लांट परिसर में स्वच्छता एवं रखरखाव की व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपचारित जल की गुणवत्ता, मशीनों के संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं प्रभावी ढंग से संचालित की जाएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका स्वर्ण सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।