रायबरेली-नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने वाला एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रायबरेली-नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने वाला एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


महाराजगंज रायबरेली। वादी द्वारा थाना महाराजगंज पर प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि उसकी नाबालिक पुत्री को गांव का ही सूरज पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम पूरे सधई मजरे अतरेहटा थाना महाराजगंज जनपद रायबरेली बहला फुसलाकर भगा ले गया है। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना महाराजगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 21/2026 धारा 87/137(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया तथा नाबालिक किशोरी की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत नाबालिक किशोरी को सकुशल बरामद किया गया तथा दिनांक 2 अप्रैल 2026 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत उक्त मुकदमा अपराध संख्या से संबंधित वांछित अभियुक्त सूरज पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम पूरे सधई मजरे अतरेहटा थाना महाराजगंज जनपद रायबरेली  को थाना क्षेत्र के पहरावा नईया नाला से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। नाबालिक किशोरी/ पीड़िता के बयान के आधार पर धारा 65(1) बीएनएस व 5(L)6 पास्को एक्ट की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक दिनेश गोस्वामी, आरक्षी अनुज कुमार की महती भूमिका रही।