रायबरेली - ऊंचाहार:अवैध कब्जे से रास्ता और नाली बंद, ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से लगाई गुहार

रायबरेली - ऊंचाहार:अवैध कब्जे से रास्ता और नाली बंद, ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से लगाई गुहार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट- सागर तिवारी

​ऊंचाहार, रायबरेली- तहसील क्षेत्र के ग्राम लोधीपुर मजरे कंदरावां में सार्वजनिक रास्ते और नाली पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। इस समस्या के समाधान हेतु ग्रामवासियों ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की मांग की है।
​सदाशिव, तारावती और सम्पत समेत करीब 16 ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षरित इस शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गांव के ही कुछ दबंग व्यक्तियों (मनबोध व राकेश) ने सार्वजनिक खड़ंजे और नाली पर अवैध रूप से दीवार व चरही खड़ी कर ली है। इस अतिक्रमण के कारण गांव का निकास पूरी तरह बाधित हो गया है।
​ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते पर कब्जे से आवागमन में असुविधा हो रही है और नाली बंद होने से जलभराव की समस्या पैदा हो गई है, जिससे बीमारियां फैलने का डर है। आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षी झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस अवैध कब्जे को हटवाकर सार्वजनिक रास्ते और नाली को बहाल किया जाए।