रायबरेली - जहरीले पदार्थ का सेवन करने से युवक की हालत बिगड़ी, रेफर

रायबरेली - जहरीले पदार्थ का सेवन करने से युवक की हालत बिगड़ी, रेफर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां, रायबरेली- थाना क्षेत्र शिवगढ़ के अंतर्गत भुइयन का पुरवा मजरे रानीखेड़ा गांव में मंगलवार की देर रात तकरीबन 10:00 बजे के आसपास एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक प्रमोद कुमार पुत्र राम प्रताप उम्र 25 वर्ष निवासी भुइयन का पुरवा मजरे रानीखेड़ा ने मंगलवार की देर रात किसी बात से आहत होकर संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ (कांच मार जहर) का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, आनन-फानन परिजनों के द्वारा तत्काल इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के पश्चात युवक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।