रायबरेली-स्कूटी सवार सभासद प्रतिनिधि को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, घायल

रायबरेली-स्कूटी सवार सभासद प्रतिनिधि को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, घायल

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा बहराइच राजमार्ग पर बीते रविवार की देर रात 10:00 बजे के आसपास स्कूटी सवार सभासद प्रतिनिधि को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना पर पहुंचे स्थानीय निवासियों के द्वारा इलाज के लिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल सभासद प्रतिनिधि नगर पंचायत बछरावां वार्ड नंबर 9 राजकुमार पुत्र परमेश्वरदीन निवासी वार्ड नंबर 9 नगर पंचायत बछरावां, रविवार की देर रात 10:00 बजे के आसपास स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिलेडा गांव में स्थित जिलेदार मैरिज लॉन से एक निमंत्रण कर वापस अपने घर आ रहे थे, जैसे ही वह उक्त मार्ग पर कस्बा निकट शारदा सहायक नहर के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उनकी स्कूटी सड़क मार्ग किनारे लुढ़क गई। सभासद प्रतिनिधि काफी देर तक घायल अवस्था में सड़क मार्ग किनारे पड़े थे, तभी उधर से गुजर रहे कस्बे के वरिष्ठ व्यवसायी शशिकांत मिश्रा की नजर उन पर पड़ी, उन्होंने अपना वाहन रोककर तत्काल घटना की सूचना नगर पंचायत के अन्य जन प्रतिनिधियों को दी, सूचना पर पहुंचे नगर पंचायत बछरावां के अध्यक्ष पद प्रत्याशी प्रमोद चौधरी एवं सभासद प्रतिनिधि नदीम ने तत्काल निजी वाहन से इलाज के लिए घायल अवस्था में राजकुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक प्रभात मिश्रा के द्वारा गंभीर हालत में उनका प्राथमिक उपचार करने के कुछ घंटे उपरांत उनकी हालत को सामान्य देखते हुए उन्हें घर भेज दिया गया है। फिलहाल सूत्रों की मानी जाए तो उक्त घटना का कारण अज्ञात वाहन की तेज रफ्तार एवं अत्यधिक नशा बताया जा रहा है। वही घायल सभासद प्रतिनिधि की हालत सामान्य बताई गई है।