Raibareli-समाधान दिवस पर उप जिलाधिकारी द्वारा राजस्व अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए दिशा निर्देश

Raibareli-समाधान दिवस पर उप जिलाधिकारी द्वारा राजस्व अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए दिशा निर्देश

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी


 बछरावां-रायबरेली-समाधान दिवस के मौके पर थाने में जनसुनवाई का विशेष दिवस बनाया गया है जिसमें कि फरियादी अपनी फरियाद लेकर त्वरित निस्तारण हेतु प्रार्थना पत्र दे सकता है। उप जिला अधिकारी राजित राम गुप्ता एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस इंद्रपाल द्वारा थानाध्यक्ष बृजेश राय की मौजूदगी में त्वरित निस्तारण के दिशा निर्देश दिए गए। इसी क्रम में राजस्व संबंधी 8 मामलों के लिए राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर 1 सप्ताह में निस्तारित कर  रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए क्षेत्रीय लेखपालों को दिशा निर्देशित किया गया है । पुलिस संबंधी तीन प्रार्थना पत्रों पर थानाध्यक्ष बृजेश राय द्वारा दोनों पक्षों को सुनने के बाद विवाद को त्वरित निस्तारित किया गया है।   इस दौरान कानूनगो चंद्र कुमार दीक्षित ,सूर्यपाल सिंह एवं क्षेत्रीय लेखपाल राजेश कुमार ,संदीप सिंह, राहुल वर्मा, राजेंद्र चौधरी ,प्रमोद कुमार ,विकास ,पीयूष शुक्ला सहित बड़ी संख्या में राजस्व कर्मी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।