ऊंचाहार:पुरानी शिकायत पर कार्रवाई न होने से आक्रोश, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

ऊंचाहार:पुरानी शिकायत पर कार्रवाई न होने से आक्रोश, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी


/ऊंचाहार​रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कमालपुर निवासी एक पीड़ित ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) रायबरेली को शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़ित का आरोप है कि करीब दो महीने पहले दी गई तहरीर पर पुलिस ने अब तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है।
​ग्राम कमालपुर निवासी चन्द्रपाल सिंह पुत्र भैरव ने बताया कि उन्होंने दिनांक 24 दिसंबर 2025 को थाना ऊँचाहार में गाँव के ही एक व्यक्ति के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप के अनुसार, विपक्षी ने उनके साथ गाली-गलौज की, आपराधिक धमकी दी और उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रची।​चन्द्रपाल सिंह का कहना है कि घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी न तो पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और न ही उन्हें जांच के संबंध में कोई सूचना दी गई। प्रार्थना-पत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 173(3) का हवाला देते हुए मांग की गई है कि:
​तत्काल मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जाए।
​आरोपी के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई हो।
​लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों की भूमिका की जांच की जाए।
​पीड़ित ने न्याय की उम्मीद जताते हुए एसपी से इस मामले में हस्तक्षेप करने और दोषियों को सजा दिलाने की अपील की है।