रायबरेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कछुआ तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायबरेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कछुआ तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

-:विज्ञापन:-




गदागंज रायबरेली। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अंतर्गत शुक्रवार को थाना गदागंज पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त रामशंकर पाल पुत्र रामहरक पाल निवासी ग्राम विश्वासा थाना रामगंज जनपद अमेठी को 14 अदद जिंदा एवं एक मरणासन्न कछुआ के साथ गिरफ्तार किया गया है। उक्त संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 28/2026 धारा 9/51/39/48(A) वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त रामशंकर उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। साथ ही साथ अभियुक्त के पास से बरामदगी के दौरान एक अदद ऑटो यूपी36 एटी6032 (सीज अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट) भी बरामद हुआ है। उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी दयानंद तिवारी, क्षेत्रीय वन अधिकारी रविशंकर, उप निरीक्षक अजय कुमार, उप निरीक्षक विवेक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, हेड कांस्टेबल अमित मिश्रा सहित वन विभाग की टीम की महती भूमिका रही।