Raibareli-पुरानी पेंशन के लिए एकबार फिर शिक्षक कर्मचारी हुए लामबंद

Raibareli-पुरानी पेंशन के लिए एकबार फिर शिक्षक कर्मचारी हुए लामबंद
Raibareli-पुरानी पेंशन के लिए एकबार फिर शिक्षक कर्मचारी हुए लामबंद

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली - अटेवा पेंशन बचाओ मंच रायबरेली के तत्वाधान में शिक्षकों व कर्मचारियों ने पेंशन शंखनाद महारैली में प्रतिभाग करने के लिए जनपद रायबरेली से दिल्ली की और कूच किया । गौरतलब है कि प्रांतीय अटेवा संगठन के आवाह्न पर विभिन्न राज्यों से कर्मचारी 1 अक्टूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में लामबंद हो रहे हैं । पुरानी पेंशन जैसे जरुरी मुद्दे को लेकर विभिन्न विभागों के कई कर्मचारी संगठनों ने भी इस रैली को समर्थन दिया है । इसी क्रम में जनपद

 रायबरेली के अटेवा संगठन के जिला संयोजक इरफान अहमद ,वरिष्ठ पदाधिकारी अंजनी कुमार मौर्य ,जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिला महामंत्री मयंक वर्मा, दीन शाह गौरा संयोजक दुशांत प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष चन्द्रशेखर, महामंत्री महेंद्र कुमार सविता, पदाधिकारी हरिमोहन और अश्वनी शर्मा जैसे तमाम शिक्षक रैली में प्रतिभाग करने के लिए दिल्ली की ओर रवाना हुए ।